Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल,उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम शुष्क रहा, लेकिन आज मौसम करवट बदलेगा। बुधवार को प्रदेश में तीव्र बौछारे पड़ने का आसार है। ज्यादातर क्षेत्रों में आज बारिश होगी। हालांकि, मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद जताई है। ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर से पहाड़ों पर बारिश होगी। इस बारिश से लैंडस्लाइड जैसी समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं।उत्तराखंड में अगस्त के अंतिम सप्ताह से ही मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। जिसके चलते ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क हो गया है। मंगलवार को दून में धूप खिली रही और उमसभरी गर्मी ने बेहाल किया। दून समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। अब बुधवार से मौसम में कुछ परिवर्तन की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में चक्रवाती प्रवाह सक्रिय होने लगा है। साथ ही मध्य प्रदेश की ओर से निम्न दबाव क्षेत्र भी हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की वर्षा तेज हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत समेत गढ़वाल के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने से लेकर आसमान साफ रह सकता है। नौ से 12 सितंबर के बीच प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *