Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पेड़ से भिड़ी स्कॉर्पिओ दो की मौत, दो गंभीर

हरिद्वार(उद संवाददाता)। खानपुर से लक्सर की ओर जा रही स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार देर रात खानपुर लक्सर मार्ग पर कस्बे के निकट एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गयी। जिसमें सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान 28 वर्षीय सत्यवान पुत्र करण सिंह, निवासी चंद्रपुरी कला और 29 वर्षीय कमल पुत्र राजेश, निवासी माडाबेला के रूप में हुई है। जबकि 30 वर्षीय मुकेश पुत्र बल सिंह और 35 वर्षीय संजय पुत्र ओमप्रकाश माडाबेला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को लक्सर के अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत बिगड़ने पर दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। खानपुर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया झपकी आने के चलते सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला लगता है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवकों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *