Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी के होटल में चल रहा था देह व्यापार,ग्राहक और एक दलाल समेत पांच दबोचे

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। महानगर देह व्यापार का गढ़ बन चुका है। यहां पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा आए दिन औचक दबिश में ऐसे कई मामले सामने लाए जा चुके हैं। लेकिन इस पर प्रभावी ढंग से अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी क्रम में गत रात्रि पुलिस की टीम ने रामपुर रोड स्थित एक होटल में औचक छापामारी कर अनैतिक कार्य में लिप्त एक महिला उसके एक ग्राहक और एक दलाल समेत होटल के दो स्टाफ को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन नितिन लोहनी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की इंचार्ज दीपा जोशी और उनकी टीम ने जब छापामारी की तो होटल का मालिक टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। स्पेशल ऑपरेशन सीओ नितिन लोहानी ने बताया कल हल्द्वानी के कई होटलों में चेकिंग की जा रही थी। रामपुर रोड के एक होटल में जब उनकी टीम ने चेकिंग की तो वहां एक कमरे में अनैतिक कार्य में लिप्त महिला के साथ उसका ग्राहक, दलाल और होटल के दो स्टाफ को टीम ने पकड़ा है। जिनके पास से टीम को अनैतिक चीजें मिली है। पुलिस सभी को कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ की।सीओ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नितिन लोहनी द्वारा सेल इंचार्ज उपनिरीक्षक दीपा जोशी व उनकी टीम को शहर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा व होटलों के चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा रामपुर रोड स्थित गायत्री होटल पर चेकिंग के दौरान होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया एवं वेश्यावृत्ति में लिप्त दो ग्राहक व एक महिला एवं दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया गया। मौके से फरार होटल मालिक की तलाश की जा रही है। इस संबंध में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त में चंदन सिंह डसीला निवासी गोलापार काठगोदाम, अमर बाबू निवासी बरेली उत्तर प्रदेश, नारायण राम निवासी चंपावत ;होटल मैनेजरद्ध, गिरीश चंद निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा ;होटल मैनेजरद्ध व काठगोदाम निवासी महिला शामिल है। पुलिस टीम में नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, हेड कांस्टेबल आनंदी सती, महिला कांस्टेबल दीपा सामंत, कानि. मोहन सिंह किरौला, महेंद्र सिंह, लक्ष्मी वर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *