Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध शराब के खिलाफ शक्तिफार्म पुलिस चौकी में महिलाओं का धरना प्रदर्शन

शक्तिफार्म (उद संवाददाताद्ध। जय नगर की महिलाओ ने अवैध शराब के बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित महिलाओं ने चौकी में धरना प्रदर्शन कर तहरीर सौंपी। शक्तिफार्म के ग्रामसभा जयनगर, पिपलिया में संचालित होटलो में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने शक्तिफार्म पुलिस चौकी में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।आक्रोशित महिलाये चौकी प्रभारी के आश्वासन के बाद शांत हुईं । सौंपी तहरीर में महिलाओ ने कहा है कि जय नगर गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान में रोजाना अवैध कच्ची शराब बेची जाती है एवं अपने प्रतिष्ठान में लोगों को बिठाकर शराब पिलाई जाती है । जिस कारण गाँव के नवयुवकों का भविष्य खराब हो रहा है तथा ग्रामीण शराब के आदी होते जा रहे है। जिससे गाँव का माहौल खराब हो रहा है। उक्त शराब विक्रेताओं को मना करने पर लड़ाई को आमादा हो जाते हैं। अवैध शराब के बिक्री की रोकथाम के लिए गाँव के महिला संगठन की अध्यक्षा माया मण्डल, नमिता मण्डल एवं सरला एवं सदस्या अमोरी, सविता, सुषमा, शिखा, आरती आदि महिलाओं द्वारा उक्त व्यक्तियों के प्रतिष्ठान में जाकर शराब बिक्री करने से मना किया गया। किन्तु शराब विक्रेता पूर्व की भाँति रोजाना शराब बिक्री कर रहे है । जिस कारण महिलाओं को उक्त दुकानों के सामने से गुजरना मुश्किल हो गया है। शराबी लोग शराब पीकर महिलाओं पर छंीटा -कसी करते रहते हैं। बिक्री पर रोक लगाने तथा दोषियों पर कार्यवाही की मांग पर अड़ी महिलाओ को चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी ने आश्वासन दिया और कहा अवैध शराब पर जल्द ही अंकुश लगाया जायेगा। अपराध में लिप्त दोषियो को चिन्हित कर उचित कार्यवाही की जायेगी ।इस मौके पर ग्राम प्रधान सुखदेव सिंह,पूर्व प्रधान प्रत्याशी विश्वजीत सरकार सहित दर्जनो महिलाये मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *