Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने खिड़की तोड़ घर से लाखों के जेवर उड़ाये

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। अज्ञात चोरों ने गृह स्वामी की गैर मौजूदगी में खिड़की की जाली तोड़ घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे लाखों रूपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में रेहान रजा पुत्र असगर रजा निवासी वार्ड18, खेड़ा ने कहा है कि 30 जून 2023 को वह घर के मुख्य द्वार का ताला लगाकर अपने बच्चों को लेने सितारगंज गया था। 1जुलाई को जब घर वापस आया तब मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। लेकिन जब अन्दर गया तो उसके कमरे की खिड़की पर लगी जाली टूटी हुयी थी। कमरे की अलमारी खुली थी व अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। रेहान का कहना है लॉकर में रखी सोने की 4 अंगूठी, 1 नथनी, 4 कंगन, हार सेट, झूमर, मानसार, चांदी की चुटिया, सोक बन्द, 2 जोडी पायल गायब थी। जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरू( मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *