February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छात्र छात्रओं ने कुलपति का पुतला फूंका

रूद्रपुर। सरदार भगत सिह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र छात्रओं के लिए प्रवेश का संकट गहरा गया है। पूर्व उपाध्यक्ष जावेद अख्तर एवं धन सिंह मेहरा के नेतृत्व में छात्रें नें कुलपति दिनेश चन्द्र नौटियाल का पुतला दहन करते हुये सोमवार तक छात्रें के एडमीशन न होनें पर आंदोलन की चेतावनी दी। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सुशील गाबा नें कहा कि हजारो छात्र-छात्रओं को प्रवेश नहीं मिल पाने से स्थिति गंभीर हो रही है। यहां तक कि इसी महाविद्यालय से स्नातक कर चुके छात्रें तक को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेेश नहीं मिल पा रहा है। नये नियमों के चलते वर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारी तक परेशान छात्र-छात्रओं की इस गंभीर समस्या को हल नहीं करा पा रहे। कुमाउं विश्वविद्यालय द्वारा अपने अधीनस्थ महाविद्यालयों में कट आफ लिस्ट में न्यूनतम 40 प्रतिशत की बजाय 45 प्रतिशत अंकों की बाध्यता, केवल सीमित संख्या में छात्रें को प्रवेश दिये जानें, प्रवेश तिथि को अल्प किये जानें, नये विषय न खोले जानें से केवलमात्र रूद्रपुर महाविद्यालय में ही 2100 से अधिक छात्र छात्रयें प्रवेश से वंचित है। छात्र महांसघ सचिव सौरभ शर्मा नें कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर व अक्षम हजारों छात्र-छात्रयें उच्च शिक्षा से वंचित हो जायेंगी। सोमवार तक छात्रें के एडमीशन न होनें पर छात्र छात्रओं द्वारा महाविद्यालय में आंदोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेवारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान छात्रनेता धन सिंह मेहरा, अंकुश गुम्बर, निशांत शाही, मनोज मदान, संदीप संधू, अंग्रेज सिंह, शिवम गुप्ता, सचिन गंगवार, जगदीप सिंह, अनुज पाण्डेय, साजिद, फैजल खान, कमल पोपली, सागर अरोरा, बब्लू सागर, जयदीप सिंह, मौ- असलम, विजेन्द्र मोनी, बंटर मंडल, देवेश कुमार, दीपक सक्सैना,दीपक राणा, विवके गुप्ता, हर्षित श्रीवास्तव, कुणाल रस्तोगी, अर्जुन गंगवार, हरजिंदर सिंी, सियाराम, मनीष आचार्य, अमरीक सिंह, परमजोत बराड़, अभी कोली, उपदेश सागर, पुनिल गुप्ता, पवन गंगवार, अनीता यादव, रिषभ यादव मौजूद थे। संचालन जावेद अख्तर नें किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *