Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर में व्यापारी से 50 हजार रुपए की लूट, पुलिस में हड़कंप

मौके पर पहुंची पुलिस करना पड़ा व्यापारियों के विरोध का सामना
रुद्रपुर। मुख्य बाजार क्षेत्र में एक व्यापारी से 50 हजार रुपए लूटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद लुटेरे बाईक पर बैठ कर भाग गए। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार क्षेत्र पांच मंदिर के समीप व्यापारी रोडवेज से टुकटुक से दुकान आ रहा। टुकटुक में एक और बैठा हुआ था। बताया जाता है कि व्यापारी जैसे ही दुकान पर पहुंचा। तभी टुकटुक में सवार व्यक्ति ने व्यापारी से 50 हजार रुपए लूट लिए। टुकटुक के पीछे आ रहा बाईक सवार के साथ बैठ कर भाग गया। व्यापारी के शोर शराबा मचाने पर मौके पर व्यापारी एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस को मौके पर मौजूद व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने व्यापारी से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पुलिस लुटेरे की तलाश कर मैं रही है। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। व्यापारी का पांच मंदिर के पास मिठाई के डिब्बे बनाने का कारोबार है। एसपी सिटी ने बताया कि व्यापारी प्रवेश साहनी घर से दुकान पर आ रहे। गांधी पार्क से टुकटुक में एक और व्यक्ति बैठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *