Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस ने की छापा मार कार्यवाही,दो कारोबारी गिरफ्तार

काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए अभियान के क्रम में कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने शराब के गैर कानूनी ठिकाने पर छापामारी कर हजारों लीटर लहन नष्ट करते हुए मौके से दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। जरूरी पूछताछ के बाद गिरफ्तार शराब कारोबारी का पुलिस द्वारा चालान कर दिया गया। पुलिस की कार्यवाही से शराब कारोबारी में हड़कंप देखा जा रहा है। कार्यवाही के बारे में पता चला है कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब की कारोबारी को दबोचने के लिए जगतपुर गुलजारपुर में छापामार कार्यवाही करते हुए रमपुरा काजी थाना केलाखेड़ा निवासी संतोख सिंह पुत्र हाकम सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया।इसी तरह मलकीत सिंह पुत्र भगवान सिंह ग्राम थारी थाना रामनगर नैनीताल को काले रंग के रबड़ की ट्यूब जिसमे लगभग 40लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब कासीदगी की उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने लगभग 5000 लीटर लहन नष्ट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *