Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बालक के साथ कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार

किच्छा(उद संवाददाता)।आठ वर्षीय बालक के साथ दरिन्दगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 12निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके नाबालिक पुत्र को चांद बाबू पुत्र बुंदन निवासी मोहल्ला सागर बहेड़ी बरेली हाल निवासी सिरौली नूरी मस्जिद बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और नाबालिक पुत्र के साथ कुकर्म करने लगा। बालक के शोर मचाने पर उपरोक्त चांद बाबू भाग गया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस टीम में धीरेंद्र कुमार, विनोद फर्त्याल,नीलम मेहरा,जगमोहन सिंह, दीपक बोरा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *