Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सेना की तैयारी के लिए दौड़ रहे युवक की मौत

लालकुआं(उद संवाददाता)। सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ रहा युवक गश खाकर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे म1त घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सिंगल फॉर्म हल्दूचौड़ निवासी 18 वर्षीय युवक मनोज रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत लम्बे समय से सेना की तैयारी कर रहा था। रोजाना की तरह वह दौड़ने के लिए निकट ही स्थित मैदान में गया था, जैसे ही वह तेज गति से दौड़ रहा था तभी अचानक गश खाकर गिर पड़ा। साथी युवकों ने उसे तुरंत उठाकर एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, वहीं परिवार में कोहराम मचा है। मनोज का एक भाई और दो बहने हैं, उसके पिता बहादुर सिंह हरियाणा प्रदेश के हिसार शहर में निजी कंपनी में कार्य करते हैं, प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दौड़ते वक्त गिरे उक्त युवक के नाक से अचानक खून बहने लगा जिसे तुरंत ही सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *