Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रजिस्ट्रार कार्यालय में कमिश्नर का छापा,अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज रजिस्ट्रार ऑफिस में औचक छापेमारी की। जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लंबे समय से रजिस्ट्रार कार्यालय में हो रही रजिस्ट्री में अनियमितताओं की शिकायत उन तक पहुंच गई थी। ऐसे में आज कमिश्नर दीपक रावत ने छापेमारी कर तमाम अभिलेखों का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। हाल ही में प्राधिकरण द्वारा कई अवैध कॉलोनियों को सील करते हुए वहां की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन रजिस्ट्रार कार्यालय में एफिडेविट के आधार पर धड़ल्ले से रजिस्ट्री हो रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने छापेमारी कर रजिस्ट्रार कार्यालय के दस्तावेज खगालते हुए फटकार लगाते हुए रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *