Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिछ़डा बालक मिलाया परिजनों से

रुद्रपुर। गत दिवस परिवार के साथ विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश से आया बालक आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में परिजनों से बिछड़ गया। समाजसेवी सुनील आर्य ने बच्चे को आवास विकास पुलिस चौकी में सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार गत सायं एक बालक आवास विकास कॉलोनी में रोते हुये लावारिस अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। समजासेवी सुनील आर्य ने उससे परिचार के संबंध में जानकारी ली तो बालक ने अपना नाम इशान बताया। जबकि पता नहीं बताया। सुनील ने बालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसी दौरान बालक को ढूढते परिजन जब चौकी पहुंचे तो वहां देख उसे सीने से लगा लिया। परिजनों ने बताया कि वह विवाह समारोह में शामिल होने के लिये चंदोसी से हल्द्वानी गये थे। जहां सें वह बालक की बुआ से मिलने यहां आ गये इसी दौरान बच्चा खेलते हुये रास्ता भ्ाटक गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के पश्चात बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *