February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर पहुंची गढ़वाल रेजीमेंट,जगाई देश प्रेम की अलख

रूद्रपुर,7 अगस्त। आमजन मे देश प्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गढवाल राईफल्स सेण्टर द्वारा आज पुलिस लाईन मे देश प्रेम पर आधारित बैण्ड धुन सुनाई गई। इस अवसर पर आर्मी अधिकारियो द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 सदानन्द दाते को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। गढवाल राईफल का बैण्ड देश प्रेम पर आधारित बैण्ड धुन सुनाने के लिए लैन्स डौन से रूद्रपुर आया है। बैण्ड धुनों का प्रदर्शन सूबेदार दयाराम जोशी के नेतृत्व मे किया गया। बैण्ड धुन के माध्यम से जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, बन्दे मातरम्, मां तुझे सलाम, ए मेरे वतन के लोगो, सारे जहां से अच्छा, कदम कदम बढाये जा, ताकत वतन की हमसे है, कसके जाउं द्वारहटा आदि गीतो का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 सदानन्द दाते ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से लोगो मे राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत होती है। उन्होने कहा इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन समय-समय पर आयोजित होने चाहिए ताकि सभी लोगो को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो सके। मेजर विवेक शाह ने बताया गढवाल राईफल्स का बैण्ड कई बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ मे अपना प्रदर्शन दिखा चुका है। उन्होने कहा कल प्रातः 11 बजे से गांधी मैदान, रूद्रपुर में बैण्ड धुन बजाई जायेंगी। उन्होने कहा अधिक से अधिक लोग बैण्ड धुन सुनने के लिए प्रतिभाग करे। इस अवसर पर कैप्टन आशीष राणा, एसपी क्राईम कमलेश उपाध्याय, एएसपी देवेन्द्र पिंचा, आरआई हीरा सिंह राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *