Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ गायब

किच्छा। बंडिया छेत्र से एक महिला अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ गायब हो गई है जिसकी सूचना महिला के पति द्वारा स्थानीय पुलिस को दी है।पुलिस को दी गई सूचना मै युवती के पति विशाल चौधरी ने कहा है वह रुद्रपुर मै स्थित एक फैक्ट्री मै काम करता है।गत रात्रि वह जब काम पर गया तो अपनी पत्नी सुमन मोर्या और पुत्र को सकुशल छोड़ कर गया था उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर ही सो रहे थे ।बलिया निवासी युवक ने अपनी पत्नी पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दी गई तहरीर में बंडिया निवासी विशाल चौहान पुत्र श्री चौधरी अमर पाल सिंह ने बताया कि उसका विवाह सुमन मोर्या पुत्री नवीन मौर्य के साथ 5 वर्ष पूर्व हुआ था जिससे उसका एक पुत्र जिसकी आयु तकरीबन 4 वर्ष है, पुलिस ने बताया कि बीती 28 जुलाई की मध्य रात्रि का वाक्या है की उसके ड्यूटी जाने के उपरांत की पत्नी उसके 4 माह के बेटे को लेकर घर से चली गई रिश्तेदारों आदि से पता करने के उपरांत भी उसका कोई पता नहीं चला तथा पीड़ितों द्वारा पत्नी के फोन पर संपर्क साधने का भी इस बीच प्रयास किया गया जिस पर फोन पर भी संपर्क नहीं हो पाया पीड़ित ने पत्नि व बेटे की गुमशुदगी दर्ज़ कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *