Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विश्व बाघ दिवस : कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज में मिला बाघिन का शव,मौके पर पहुंचे अधिकारी

रामनगर (उद संवाददाता)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत पड़ने वाली ढेला नदी में शनिवार सुबह बाघ का शव मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि बाघ ढेला रेंज के सांवल्दे पूल के नीचे मिला है यह शव बाघिन का है जिसकी उम्र लगभग 2 वर्ष की बताई जा रही है। बता दें कि आज जहां पूरे देश मे ग्लोबल टाइगर डे मनाया जा रहा है तो वहीं आज कॉर्बेट पार्क से दुःखद खबर सामने आई है। जहां कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज से आज सुबह एक बाघ के शव मिलने की सूचना कॉर्बेट प्रशासन को मिली,सूचना पर कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मच गया,वहीं मौके पर पहुंचे कॉर्बेट पार्क के आलाधिकारियों ने बाघ के शव को कब्जे में लेते हुए जांच की,तो पाया कि मिला शव बाघिन का है जिसकी आयु लगभग 2 वर्ष की बताई जा रही,वहीं मौके पर पहुंचे कॉर्बेट पार्क के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत आपसी संघर्ष में होना प्रतीत हुआ है,क्योंकि बाघ के शरीर मे कई गहरे घाव के निशान मिले है। वहीं पार्क निदेशक डॉ धीरज पांडे ने कहाँ कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही कारणों का पता चलेगा,उन्होंने बताया कि ये बाघिन की चहलकदमी इस क्षेत्र में काफी लंबे समय देखी जा रही थी। बता दें कि ग्लोबल टाइगर डे की मेजबानी कॉर्बेट प्रशासन कर रहा है, जहां आज रामनगर कॉर्बेट पार्क में केंद्रीय वन मंत्री के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं देश के सभी टाइगर रिजर्व के आला अधिकारी प्रतिभाग करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *