Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डंपर की टक्कर से दो की मौत,हादसे के बाद आक्रोशित कांवरियों ने फूंकी कार

रूड़की। कांवड़ियों के साथ एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। बाइक से जल लेकर दिल्ली लौट रहे कांवर यात्रियों को बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दों कांवरियों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घटना से गुस्साए अन्य कांवरियों ने मौके पर हंगामा आटते हुए एक कार को आग लगा दी। पुलिस ने बमुश्किल कांवरियों को शांत किया। जानकारी के मुताबिक रुड़की मंगलौर बाईपास मार्ग पर टोडा खटका के पास रविवार सुबह बाइक पर सवार होकर तीन कांवरिये जल लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे कि तभी पीछे से आ रहा एक बेकाबू डम्पर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में तीन कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने 26 वर्षीय मनोज पुत्र मेवाराम निवासी धौलपुर कामबेपुरा थाना धौलपुर राजस्थान व 22 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र शंति नंदन निवासी हार हाथी थाना नगला सिंधी टूडला फिरोजाबाद उप्र को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रदीप पुत्र बंशीलाल निवासी यात्रा बिहारी कनागल थाना एडामोला आगरा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।हादसे के बाद आरोपी डम्पर चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित हुई भीड़ ने हंगामा काटा और वहां पर एक कार में आग लगा दी। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को शांत किया। दमकल की टीम ने किसी तरह से कार में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले डम्पर चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *