February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रोडवेज की टक्कर से तीन कांवरिये घायल, हाईवे किया जाम

रूद्रपुर/जाफरपुर,7 अगस्त। आज प्रातः हरिद्वार से वाहन में सवार होकर कांवरियों का दल रूद्रपुर की ओर आ रहा था कि तभी अनियंत्रित गति से आ रही रोडवेज की एक बस ने कांवरियों के वाहन को टक्कर मार दी जिससे वाहनपलट गया और वाहन में सवार तीन कांवरिये घायल हो गये। जिसको लेकर कांवरियों में आक्रोश छा गया।उन्होंने सड़क परजाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आक्रोशित कांवरियों को समझाबुझाकर रवाना किया। पुलिस ने रोडवेज की बस कब्जे में ले ली। जानकारी के अनुसार रूद्रपुर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके-07पीए/2123 रूद्रपुर की ओर आ रही थी। प्रातः लगभग 6-30बजे अनियंत्रित बस ने हरिद्वार से वाहन में सवार होकर कांवरियों के वाहन को सम्पतपुर मोड़ के पास टक्कर मार दी। वाहन में तीन कांवरिये सवार थे जो घायल हो गये। टक्कर लगने के बाद कांवरियों का वाहन सड़क पर पलट गया। घटना के बाद दर्जनाें कांवरियों में आक्रोश छा गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी देवेंद्र पिंचा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित कांवरियों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। घटना के बाद रोडवेज बस के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये। कांवरियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तत्काल रोडवेज की बस दिनेशपुर थाने भिजवा दी और घायल कांवरियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। काफी देर की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *