Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सावन की महाशिवरात्रि पर नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

ऋषिकेश। श्रावण मास महाशिवरात्रि पर की नीलकंठ महादेव मंदिर में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मेला क्षेत्र बोल बम के उद्घोष से गूंज उठा। शनिवार को सर्वाधिक नौ लाख श्रद्धालुओं ने जल अभिषेक किया। नील कंठ महादेव में मेला शुरू होने से लेकर शनिवार सुबह तक कुल 53 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। महादेव मंदिर में शुक्रवार के मध्य रात्रि 12बजे भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया और उसके बाद महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिर में पर्व का जलाभिषेक शुरू हो गया। रात से ही भारी भीड़ से पूरे रास्ते भरे रहे दोपहिया वाहनों की भारी आमद के बीच सुबह अचानक भीड़ बढ़ गई। बाद में दोपहिया वाहन की संख्या कम होते ही पुलिस प्रशासन की ओर से चारपहिया वाहनों को पार्किंग तक आने की छूट दी गई। शुक्रवार रात्रि 8 बजे से शनिवार की सुबह 10 बजे तक करीब नौ लाख श्रद्धालुओं ने यहां जलाभिषेक किया। एसएसपह पौड़ी श्वेता चौबे, अपर पुलिसअधीक्षक कोटद्वार शेखरचंद्र सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल व अन्य अधिकारी मंदिर परिसर में ही मौजूद रहे। इन सभी ने भी नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *