Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांवड़ियों की बाइक पर मलवा गिरने से भतीजे की मौत, चाचा घायल

गंगोत्री। पहाड़ों पर बारिश का कहर जारी है। जगह जगह चट्टाने खिसक रही हैं। गंगोत्री की यात्रा कर बद्री-केदार जा रहे कांवड़ यात्री की बाइक पर मलवा गिरने से बाइक खाई में गिर गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा त्यूणी-टिहरी-मलेथा हाईवे पर नंद गांव के पास हुआ। पुलस के मुताबिक गुरूवार देर शाम त्यूणी-मलेथा हाईवे पर नंद गांव के पास पहाड़ी आया मलवा वंहा से गुजर रहे कावंड़ियों की बाइक पर जा गिरा। जिससे दोनों यात्री खाई में गिर गए। सूचना पर पंहुची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 20 वर्षीय मुकुल जाटव पुत्र सुनील जाटव निवासी कंकरखेड़ा, मेरठ, उत्तर प्रदेश की मौत हो गयी। जबकि उसका चाचा सनी पुत्र धर्मवीर घायल हो गया। घायल को 108 सेवा से पीएचसी नंदगांव में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *