Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कांवरिया की मौत,दूसरा घायल

काशीपुर। देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक कांवरिये की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रूद्रपुर निवासी 22 वर्षीय बादल पुत्र राजू और उसका भाई पंकज अपने दोस्त शिवम पुत्र दलीप दास व प्रवेश कोहली पुत्र बृजलाल के साथ बीती रात लगभग 12 बजे दो बाइकों से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए निकले थे। काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास तड़के लगभग 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बादल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बादल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा बादल का दोस्त शिवम घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवरिये को अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही मौके से ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने थोड़ी देर बाद यातायात सुचारू करा दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने सुबह ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक बादल तीन भाई पंकज व कन्हैया थे। बताया बादल अविवाहित है और ठेली लगाकर घर का भरण-पोषण करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *