Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच राज्यपाल से मिले सीएम धामी

देहरादून । मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भले ही अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन राज्यपाल से मिलने के बाद अब यह संकेत मिलने लग गए हैं कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन में राज्यपाल गुरुमीत सिंह से मुलाकात करने पहुंचे।सीएम धामी की राज्यपाल से मुलाकात को कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। बीते दिनों दिल्ली गए सीएम धामी के दौरे के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में सीएम ने अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन जानकार ऐसा मानते है की मुलाकात के कई अहम मायने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *