Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दरोगा पर बाइक चढ़ाने वाला बदमाश पुलिस कस्टडी से हुआ फरार

रुद्रपुर। दरोगा पर बाइक चढ़ाने वाला बदमाश पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। जिससे पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है। बदमाश का पता लगाने के लिए पुलिस सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बता दें मंगलवार रात चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं के बाद पुलिस ने बाइकर्स गिरोह की धर पकड़ के लिए सिडकुल चौक के पास घेराबंदी की थी। पुलिस घेराबंदी देख कर बेखौफ बाइकर्स ने दरोगा मोहन भट्टð पर बाइक चढ़ा जान से मारने का प्रयास किया था। बाइक चढ़ने से दरोगा मोहन भट्टð गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही बाइकर्स भी बाइक गिर जाने पर घायल हो गए थे। घायल आरोपितों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। उनका पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह पुलिस कर्मी को नींद आ गयी और दूसरा बाथरूम में गया था। इसी दौरान मौका पाकर संजू पुत्र प्रेम सिंह निवासी ट्रांजिट कैम्प हथकड़ी से हाथ निकाल कर फरार हो गया। उसके फरार होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाश का भागने का रूट खंगालना शुरू कर दिया। साथ ही रुद्रपुर में लगे सीसीटीवी भी पुलिस की अलग अलग टीम ने खंगलने शुरू कर दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *