Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

परीक्षाफल सुधार परीक्षा आवदेन तिथि बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

रामनगर ।राजकीय शिक्षक संघ के एक शिष्टमंडल ने पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रामसिंह चौहान के नेतृत्व में परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2023 आवदेन तिथि बढ़ाने हेतु सचिव उत्तराखंड शिक्षा परिषद डा. नीता तिवारी को एक ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने डा. तिवारी को बताया कि वर्तमान में परीक्षाफल सुधार परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई रखी गई है।1जुलाई को सभी विद्यालय खुलेंगे, 2 को रविवार है, ऐसे में आवेदन करने वाले बच्चों को बहुत कम समय मिल पा रहा है इसलिए अंतिम आवेदन की तिथि को कम से कम एक सप्ताह बढ़ा कर अंतिम तिथि को 12 जुलाई कर दिया जाय।बोर्ड सचिव डा तिवारी ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस बाबत बोर्ड सभापति शिक्षा निदेशक जी से राय ले छात्र हित में फैसला निर्गत किया जाएगा।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामसिंह चौहान,पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल, जनपद देहरादून के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी , जनपद रुद्रप्रयाग के मंत्री आलोक रौथाण, अंकित रौथाण ,आनंद रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *