Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मैक्स वाहन पर गिरा बोल्डर,तीन की मौत

कोटद्वार,6 अगस्त। पौड़ी गढ़वाल जिले कोटद्वार के दुगड्डा डाडामंडी के बीच एक मैक्स वाहन पर बोल्डर आ गिरा जिससे मैक्स अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। डाडामंडी से दुगड्डा की ओ आ रहा मैक्स वाहन जैसे ही लक्ष्मणझूला -दुगड्डा-धूमाकोट राजकीय राजमार्ग पर दुगड्डा-डाडामंडी के समीप पहुंचा तो अचानक पहाड़ी से आया एक बोल्डर उस पर गिर गया जिससे मैक्स अनियंत्रित होकर सिलगाड़ नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही कोटद्वार कोतवाली पुलिस के साथ ही दुगड्डा पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने दुगड्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *