Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पेंट की दुकान में भड़की आग,लाखों की क्षति

रूद्रपुर। किच्छा रोड पर पेंट की दुकान में आग लगने से लाखों से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। अग्निकाण्ड में करीब पचास लाख की क्षति का अनुमान है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार शांति कालोनी निवासी इकरार की किच्छा रोड हाईवे पर कुष्ठ आश्रम के सामने पेंट और फर्नीचर की दुकान है। शनिवार को दुकान में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुंआ तेजी से उठने लगी। जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर दमकल के दो वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गये। घंटों की मशक्कत के बाद आाग को काबू किया गया। तब तक दुकान में रखा लाखों का पेंट व अन्य समान जलकर राख हो गया। अग्निकाण्ड के दौरान मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गयी। इस दौरान किच्छा रोड पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। भीड़ को हटाने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बमुश्किल यातायात सुचारू कराया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल , महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अग्निकाण्ड पीड़ित को ढांढस बंधाया। अग्निकाण्ड का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने से करीब पचास लाख का नुकसान होने का अनुमान है। समाचार लिखने तक क्षति का आंकलन नहीं हो पाया था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *