Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा तहसील में गरजे कांग्रेसी: गरीबों को उजाड़ने की नीति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : करन माहरा

किच्छा।सरकारी जमीनों पर दशकों से रह रहे लोगों को उजाड़े जाने और नोटिस देकर उन्हें प्रताड़ित किये जाने के विरोध में दो दिन पहले कलेक्टेट में प्रदर्शन के बाद आज कांग्रेसियों ने किच्छा तहसील में भी धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीबों को उजाड़ने से पहले उनकी लाशों पर बुल्डोजर चलाना होगा। बता दें पिछले दिनों किच्छा में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दो सौ से अधिक कच्चे पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिये थे। इसके अलावा सैकड़ों लोगों को उजाड़े जाने के लिए नोटिस जारी किये गये थे। किच्छा के अलावा जिले में कई अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाने की तैयारी की जा रही थी। जिसके खिलाफ कांग्रेसी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दो दिन पहले पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टेªट गेट के समक्ष हजारों लोगों क ेसाथ धरना प्रदर्शन किया था। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किच्छा तहसील में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। जिसके तहत आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में हजारों लोग तहसील परिसर में एकत्र हुए और गरीबों को उजाड़े जाने को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से पहले ही त्रस्त है। अब इस सरकार ने गरीबों को ही उजाड़ने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस नेताओं ने हा कि प्रशासन को गरीबों को उजाड़ने से पहले उनकी लाश पर बुल्डोजर चलाना होगा। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों को उजाड़ने की नीति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। काग्रेस गरीबों क ेसाथ पहले भी खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि दशकों से जमीनों पर बसे लोगों को उजाड़ना सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि जो लोग अतिक्रमण के दायरे में आ रहे हैं पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाये। साथ ही उन्होंने दशकों से जमीनों पर बसे लोगों के नियमितीकरण की मांग भी की। विरोध प्रदर्शन में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, किच्छा पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, सीपी शर्मा, अनिल शर्मा, हरीश पनेरू, मीना शर्मा, किन्नू शुक्ला, सौरभ चिलाना, पुष्कर राज जैन, मोहन खेड़ा, नारायण सिंह बिष्ट, संजीव सिंह, सुरेश पपनेजा आदि समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *