Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैची धाम जा रही कार खाई में गिरने से एक की मौत,दो गंभीर

भवाली। पहाड़ों पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। रविवार को एक और हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को नैनीताल से कैची धाम जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आस पास से गुजर रहे लोगो ने 112 में फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने खाई से तीन लोगों को रेस्क्यू कर अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल पहुँचने से पहले एक नए दम तोड़ दिया।कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि घायलो हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही परिजनों को सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *