February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पांच लाख की अफ़ीम के साथ दो गिरफ्तार

रुद्रपुर,5 अगस्त। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अफीम और अवैध शराब के साथ एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्रतार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। बरामद अफीम की कीमत लाखों रूपये है। मामले काखुलासा कोतवाली परिसर में एएसपी देवेन्द्र पिंचा ने किया। उन्होंने बताया कि एसएसआई कमलेश भट्ट, एसआई प्रकाश बिष्ट, का- अब्दुल मलिक और मतलूब अहमद ने मल्सी तिराहे से धौरा डाम निवासी जसवीर सिंह उर्फ जस्सा पुत्र गुरबख्श के कब्जे से 198-5 ग्राम और मूलरूप से झारखण्ड व हाल दानपुर निवासी चन्दूराम पुत्र लाल सिंह से सिटीवन कालोनी के पास 267 ग्राम अफीम के साथ धर दबोचा। वही पुलिस ने अम्बेडकर पार्क के समीप रजत पुत्र प्रदीप कुमार को 113 पाउच अवैध शराब बागवड़ा निवासी सुखदेव सिंह पुत्र किशन सिंह और कुसुम पत्नी रमेश को 10-10 लीटरर अवैध शराब के साथ गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक बरामद अफीम की कीमत 5 लाख रूपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *