Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जी-20 सम्मेलन के लिए पहुंचे विदेशी मेहमान,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ऋषिकेश । नरेंद्रनगर में 24 व 25 मई को होने वाले जी 20 सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह चीन और इटली के 10 सदस्य देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मेहमानों को एडीएम रामजी शरण शर्मा रिसीव किया। वहीं, मेहमानों का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व पारंपरिक रूप से तिलक व माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान छोलिया नृत्य की पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति दी रहे कलाकारों को देखकर मेहमान खुद को नहीं रोक पाए और महिलाओं के साथ ही पुरुष मेहमानों ने भी उत्तराखंड के गीत-संगीत पर कलाकारों संग सुंदर नृत्य किया। सभी मेहमान एयरपोर्ट पर हुई मेहमाननवाजी से काफी खुश एवं अभिभूत नजर आए। इसके बाद विदेशी मेहमानों का काफिला नरेंद्र नगर की ओर रवाना हो गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *