February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार खाई में गिरी, दो मरे,तीन घायल

रामनगर। देघाट से रामनगर आ रही एक आल्टो कार मछोड़ और घट्टी के पास दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताता जा रहा है कि आज सुबह एक आल्टो कार देघाट से रामनगर के लिए रवाना हुई। कार में तीन लोग सवार थे। पनुवा द्योखन से इसमें दो लोग लिफ्रट लेकर बैठ गए। कुछ ही दूर जाकर कार चालक ढलान पर अपना नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर भुवन राम (45 वर्ष) पुत्र शंकर राम निवासी पनुवा द्योखन ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मोहान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मी कमल सिह सागा के साथ घायलों को खाई से निकाल कर रामनगर पहुंचाया गया। अस्पताल में गिरीश (38 वर्ष) पुत्र शिव राम निवासी पनुवा द्योखन सल्ट अल्मोड़ा, जुबेरखान (23 वर्ष) पुत्र शराफत निवासी भैरव नगर बरेली और फिरासत (26 वर्ष) पुत्र नामालूम भैरव नगर बरेली को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। अस्पताल में एसडीएम परितोष वर्मा और तहसील दार प्रियंका रानी ने घायलों का हाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *