Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुस्लिम युवक से बेटी की शादी के कार्ड के बाद अब भाजपा नेता यशपाल बेनाम का ऑडियो वायरल

देहरादून (उद संवाददाता)। भाजपा नेता की बैटी और मुस्लिम युवक की शादी का कार्ड वायरल होने पर प्रदेश में चर्चाओं का दौर गरम हो गया है। इसी बीच भाजपा नेता का सोशल मीडिया में एक बयान सामने आया है। पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम की बेटी का विवाह अमेठी निवासी रईस अहमद के पुत्र मोनिस के साथ होने का एक कार्ड पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोगों की अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम एक ऑडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो के अनुसार भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि ये 21वीं सदी है और बच्चों को अपने फैसले लेने का पूरा हक है। इस पर किसी को भी एतराज नहीं होना चाहिए। दरअसल, यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी अमेठी निवासी रईस अहमद के बेटे मोनिस से हो रही है। शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे धर्म से जोड़कर देख रहा है तो कोई इसे राजनीतिक रूप से तूल देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोग क्या कह रहे हैं, क्या कर रहे हैं, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि यह 21वीं सदी है। अब नई पीढ़ी अपना भविष्य खुद तय कर रही है। हम दोनों परिवार दोनों बच्चों की खुशी व बेहतर भविष्य के लिए आपसी रजामंदी से शादी कर रहे हैं। विवाह संपूर्ण हिंदी रीति रिवाज से होने जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *