February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जांबाज सिपाही ने उग्र कांवड़ियों से बचायी यात्रियों की जान

देहरादून। लक्सर हरिद्वार रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस द्वारा राजस्थान भिवानी से कांवड़ लेने आए हुए कांवड़ियों के कैंटर गाड़ी पर टक्कर मार दी थी जिस कारण कैंटर गाड़ी में सवार व मौके पर मौजूद शिवभक्तों की भीड़ उग्र हो गयी व बस में तोड़फोड कर जलाने को तथा बस ड्राइवर को मारने के लिये आतुर हो गयी परंतु समय रहते ड्यूटी पर तैनात Uttarakhand Policeके कांस्टेबल #जियाउर्रहमान एवं एसपीओ जनेश्वर गिरी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर को कावड़ियों से बचाते हुए काफी धक्का मुक्की व मशक्कत के बाद कोतवाली पहुंचाया, बस ड्राइवर नशे में था, जिस कारण मौकै पर पहुचे कांस्टेबल#सुशील_चौहान द्वारा बस को स्वयं चलाकर थाने लाया गया व पुलिस कर्मियों की सूझबूझ से एक बडा हादसा होने से पहले टल गया। मौके पर मौजूद जनता द्वारा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *