Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत भतरौजखान पुलिस ने जसपुर के एक तस्कर को स्विफ्ट डिजायर कार में गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार से पांच लाख से अधिक का गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार भतरौजखान पुलिस ने मोहान बैरियर पर चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 07एडी -9100 को चैक किया तो वाहन चालक शहजाद अली पुत्र हबीव अहमद, निवासी भगवन्त मडुवाखेड़ा, जसपुर के कब्जे से 4प्लास्टिक के कट्टðों में कुल 37.955 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया। प्रभारी निरीक्षक भतरौजखान हेम चन्द्र पंत ने बताया कि अभियुक्त विगत 3 वर्षों से गाड़ी चलाने का कार्य करता है तथा उक्त गांजा झिमार क्षेत्र से खरीदकर अपने घर जसपुर ले जाकर गांजे की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर ऊँचे दामों में लोगों को बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना चाहता था। बरामद गांजा की कीमत 5,69,325 रुपये आंकी गयी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हेम चन्द्र पंत के अलावा उपनिरीक्षक जगत सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह बिष्ट, आनन्द त्रिपाठी, कांस्टेबल संदीप मलिक आदि शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *