Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाखों की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रूद्रपुर । गश्त के दौरान पुलिस टीम ने लाखों रूपये कीमत की अवैध चरस के साथ दो तस्करांे को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रभारी एएनटीएफ उप निरीक्षक जसवीर सिह चौहान साथी पुलिस कर्मियों हेका. आसिफ हुसैन, व का. हरीश गोस्वामी के साथ साई मन्दिर मौहल्ला खेडा के सामने तिराहे पर चैकिंग कर रहे थे। तभी खेडा की तरफ से दो व्यक्ति आते दिखायी दिये। पुलिस को देख वह पीछे मुड कर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने पास अवैध चरस होना बताया। जिस पर पुलिस ने मामले की जानकारी सीओ अनुषा बडौला को दी। उनके मौके पर आने पर पूछताछ में पकड़े गये व्यक्तियों नेे अपना नाम पता शेखर गुप्ता उर्फ राहुल पुत्र स्व. राजा राम निवासी ग्राम मौहम्मदी थाना बिनावर जिला बदायूँ उप्र हाल निवासी मौहल्ला खेडा शिवमंदिर के पास तथा राजीव गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी ग्राम सिदौली थाना दृमीरगंज उप्र हाल निवासी मौहल्ला बाटा कालोनी गंगापुर रोड, ट्रांजिट कैम्प बताया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर कुल 1किलो 600ग्राम अवैध चरस, मोबाईल व नगदी बरामद हुई। पुलिस ने बरामद सामान कब्जे में लेकर दोनों तस्करों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *