Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सामिया की कुर्क जमीन के लिए नही मिल रहा खरीददार

नीलामी में नहीं आया को खरीददार, नीलामी के लिए नई तारीख होगी तय
रुद्रपुर। विवादों में घिरी सामिया लेक सिटी में हुई 200 करोड़ से ज्यादा ठगी के बाद कुर्क की गयी सामिया की भूमि नीलाम नहीं हो पा रही है। प्रशासन को नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिल पा रहा है। बता दें धोखाधड़ी के कई मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने सामिया की कुछ भूमि को कुर्क कर लिया था और इस भूमि को नीलाम करने का ऐलान किया था। सोमवार को सामिया लेक सिटी की जमीन नीलामी होनी थी, तहसील में प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी भी की थी, लेकिन शाम तक एक भी खरीददार जमीन की बोली लगाने नहीं पहुंचा। बताया जा रहा की सैकड़ों लोगों से करीब 200 करोड़ की हुई ठगी के बाद लोग डरे हुए हैं। इसलिए कोई भी खरीददार सामिया में अपना पैसा नहीं लगाना चाहता। तहसीलदार नीतू डागर ने बताया कि अब जमीन नीलामी की नई तारीख तय की जायेगी,ताकी जमीन बेचकर लोगों का पैसा लौटाया जा सके। गौरतलब है कि सामिया लेक सिटी में बिल्डर जमील, डायरेक्टर सगीर खान और कर्मचारियों ने मिलकर लोगो से 200 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। मामले में पुलिस सात मुकदमे भी दर्ज कर चुकी है,वहीं दो दर्जन तहरीर पर अभी जांच चल रही है। कंपनी के डायरेक्टर सगीर खान और अन्य कर्मी अभी जेल में हैं,तो सामिया का मालिक अभी फरार चल रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *