Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांवड़ियों पर गिरा पे़ड,एक की मौत

ऋषिकेश। ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग पर शिवपुरी से पांच किलोमीटर पहले अचानक सड़क पर पेड़ गिरने से बाइक सवार दो युवक उसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक को राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया है। बाइक सवार दोनों युवक कावड़ यात्री हैं। शिवपुरी के समीप हुए हादसे में मृतक की पहचान भीम(26 वर्ष) पुत्र अशोक निवासी बेगम बाग मेरठ के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी जैकी (24 वर्ष) पुत्र परशुराम है। पुलिस क्षेत्रधिकारी नरेंद्र नगर जेपीज जुयाल ने बताया क्या आठ कांवड़ यात्रियों का यह दल बद्रीनाथ जा रहा था। 3 बाइक पर सवार 6 लोग आगे थे, जबकि यह दोनों पीछे रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *