Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज में बनी दशकों पुरानी मजार ध्वस्त

रामनगर। सोमवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व एवं स्थानीय प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने वन भूमियों पर अवैध धार्मिक संरचना के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज के अंतर्गत आमडंडा बीट फूलताल ब्लाक कक्ष संख्या 7 में बनी दशकों पुरानी थपली बाबा की मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई की भनक लगते ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने मजार में किसी को भी नहीं जाने दिया। बता दें कि यह मजार हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों की आस्था का केंद्र थी। इस मजार पर उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के श्रद्धालु दुआ करने के लिए आते थे। प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने आक्रोश जताते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की तो वही मौजूद लोगों द्वारा कार्रवाई के दौरान मुस्लिम समाज के इस मजार में रखें ग्रंथों के साथ की गई छेड़छाड़ पर आपत्ति जताते हुए हाईवे पर कुछ देर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया गया। मौके पर मौजूद एसडीएम गौरव चटवाल एवं कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई के दौरान की गई वीडियोग्राफी मोबाइल से दिखाते हुए लगाए गए आरोपों को निराधार बताया आज भी इस मजार पर उत्तर प्रदेश के कई लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई के चलते बैरंग लौटना पड़ा मजार के मुजाविर अशरफ अली ने बताया कि यह मजार 140 वर्ष पुरानी है तथा वन विभाग और प्रशासन द्वारा उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई के बाद लोगों में आक्रोश बना हुआ है तथा मजार के आसपास शांति व्यवस्था को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *