Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जंगल में हाथी ने महिला को सूंड में उठाकर पटका, हालत गंभीर

कोटद्वार। पौड़ी जनपद के कोटद्वार में एक हाथी ने महिला को अपनी सूंड में उठाकर पटक दिया। जिसके बाद आनन- फानन में महिला के परिजनों ने महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी केअनुसार सुलोचना देवी (55) स्नेह कोटड़ीढांग पत्नी स्व पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई हुई थी। इस दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर हाथी ने सुलोचना देवी पर हमला कर दिया। महिला के साथ जंगल में गई हुई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर हाथी भाग गया। महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और महिला के परिजनों को दी। परिजनों ने आनन- फानन में महिला को बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम से रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले से महिला घायल हुई है। महिला का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *