Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बोलेरो खाई में गिरने से सात पर्यटक घायल

देहरादून । श्रीनगर गढ़वाल में सोमवार सुबह गुजरात के पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हो गई। कीर्ति नगर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ गिर गई। हादसे में कार में सवार सात यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब दस बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि यात्री सोनप्रयाग व रूद्रप्रयाग से षिकेश की ओर जा रहे थे। तीव्र मोड होने के कारण बुलेरो संख्या यूके 13टीए 1255 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन में से सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया। घायलों में आरोही हॉस्पिटल उमरेठ जिला आनंद गुजरात निवासी 26 वर्षीय केयूर प्रजापति पुत्र नवीन भाई प्रजापति , 25 वर्षीय रुचि पत्नी केयूर प्रजापति, 39 वर्षीय सुनील चावड़ा पुत्र विनोद राम, 2 वर्षीय मानव चावड़ा पुत्र सुनील चावड़ा , 32वर्षीय दीक्षा चावड़ा पुत्री सुनील चावड़ा, 8 वर्षीय आरोही चावड़ा पुत्री सुनील चावड़ा के अलावा बड़ासू गुप्ताकाशी निवासी चालक 35 वर्षीय संदीप पुत्र सूरज सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *