Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिला अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउन्ड विद इको मशीन

रूद्रपुर । जिला चिकित्सालय, रूद्रपुर में कोविड-19 के दौरान प्राप्त अल्ट्रासाउन्ड विद इको मशीन को कक्ष संख्या-22 में स्थापित कर दिया गया है। उक्त मशीन पर मरीजों के अल्ट्रासाउन्ड कर शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज शर्मा द्वारा किया गया। डा. शर्मा ने बताया कि प्रति दिन प्रातःकाल उपलब्ध समायानुसार अपने कार्य के अतिरिक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउन्ड करने का कार्य सम्पादित करेगें, जिससे चिकित्सालय में अल्ट्रा साउन्ड हेतु आने वाले मरीजों को लम्बा इन्तजार नही करना पडे़ंगा । इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डा. आर के सिन्हा ने बताया कि जल्द ही उक्त मशीन से ईको कार्डियोग्राफी का लाभ भी मरीजों को मिलेगा। इस अवसर पर प्रबन्धक डा. अजय वीर सिहं नर्सिंग अधीक्षक नरेन्द्र तिवारी,पुनीत माथुर,सन्तोष मिश्रा, योगेन्द्र त्रिवेदी, महेन्द्र चौधरी, श्रीमति पिंकी बोरा, श्रीमति बबिता सामंत, नितेश कुमार, हेम चन्द्र पोखरिया, जेएल शाह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *