Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा नेता की छत्र छाया में फल फूल रहा गौमांस का अवैध कारोबारःतिवारी

किच्छा। बाबा नीम करौली सेवा संस्थान के अध्यक्ष व पूर्व भाजपा नेता अजय तिवारी ने क्षेत्र मे हो रहे गो वंशीय पशुओं के वध को लेकर भाजपा के वर्तमान नेताओं पर हमला बोला है। तिवारी ने बगैर नाम लिए कहा कि एक भाजपा के वरिष्ठ नेता की छत्र छाया मे पल रहे लोगों के द्वारा सिरौली एवं आस पास के इलाकों में धड़ल्ले से गो वंशीय पशुओं की हत्या कर गो मांस का व्यापार किया जा रहा है। पुलिस भी आंखें बंद किए हुए है।उन्होंने कहा कि जो लोग ये दावा करते हैं कि उनके पशु तस्करों से कोई संबंध नहीं है। वर्तमान समय में गो वंशीय पशुओं के मांस की तस्करी में लिप्त लोगों से विशेष पार्टियों में शिरकत कर रहे हैं। यही नहीं चर्चित गो वंशीय तस्करी में नामजद लोगों को बीजेपी के मंत्रियों से मिलवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोतवाली से लगते कई इलाके गो वंशीय पशुओं के कत्ल गाह बने हुए है ।उन्होंने कहा कि मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री,सहित केंद्र की शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में भी लाया जाएगा और ऐसे पार्टी की छवि खराब करने वाले नेताओं को जनता के सामने बेनकाब किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *