Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिडकुल की फैक्ट्री में सुरक्षा कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

रूद्रपुर। सिडकुल की एक फैक्ट्री के परिसर में सुरक्षा कर्मी ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पिथौरगाढ़ निवासी 48 वर्षीय दान सिंह धामी पिछले एक वर्ष से सिडकुल की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। वह कंपनी के अंदर ही रहता था। रविवार सुबह कंपनी के कर्मचारियों ने दान सिंह को कंपनी परिसर में ही एक खंभे पर एंगल पर रस्सी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गये। घटना से प्लांअ में हड़कम्प मच गया। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कुछ पेपर मिले हैं 33 पन्नों में मृतक ने अपनी दिनचर्या लिखी हुयी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्म हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की तीन बेटियां हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *