Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भीमताल झील में कूदा प्रेमी युगल ,युवक की मौत

भीमताल । प्रेमी युगल भीमताल झील में काफी देर घूमते रहे मौज मस्ती की, शराब भी पी और उसके बाद झील में कूद गए। युवती के साथ झील में कूदा युवक तीन बच्चों का पिता था उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम प्रेमी युगल झील में बोटिंग कर रहे थे। अचानक दोनों झील में कूद गये। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को सीएचसी से हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और युवती को भर्ती कराया गया है। जिस नाव से दोनों कूदे उसमें शराब की बोतल और काजू का पैकेट मिला है। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान 36 वर्षीय दीपक कुमार गौतम पुत्र अतीश चंद्र गौतम निवासी सरना पदमपुरी धारी और युवती की पहचान जिला अल्मोड़ा निवासी के रूप में हुयी है। युवती ने पूछताछ में बताया कि दीपक उसका पति है। इधर पता चला है कि मृतक दीपक कुमार की पत्नी का नाम कल्पना है और वह अपने मायके खटीमा में तीन बच्चों के साथ गई है। दीपक रोडवेज में संविदा पर बस चालक था जो भवाली डिपो की बस चलाता था। दीपक दोपहर एक बजे तक गांव में ही था। युवती के परिजनों ने भी दीपक को उक्त युवती का पति होने से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *