Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सत्संग का टैंट हटवाने आई पुलिस के साथ बेहड़ की नोंक-झोंक,धरने पर बैठे

रूद्रपुर । आवास विकास रिंग रोड़ पर गुरूद्वारे के सामने पार्षद रमेश कालड़ा के सुपुत्र की शादी के उपलक्ष में शाम को आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के लिए लगाये गये टैंट को हटाने को लेकर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ की ट्रांजिट कैम्प थाने के एसएचओ सुंदरम शर्मा के साथ तीखी नोंक झोंक हो गयी। विरोध में बेहड़ तमाम समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। जानकारी के अनुसार पार्षद रमेश कालड़ा के पुत्र राहुल का 22 अप्रैल को विवाह होना है। जिसके अंतर्गत आज सायं उनके आवास के समक्ष सत्संग रखा गया है। जिसके लिए मुख्य मार्ग पर एक तरफ शामियाना लगाया गया है। जिसका पता लगने पर गत रात्रि करीब 10 बजे थानाध्यक्ष सुन्दरम शर्मा ने यातायात व्यवस्था के चलते शामियाना हटाने को कहा। इस बात को लेकर दोनों के मध्य कुछ तकरार हुई। सोमवार सुबह पुलिस पुनः शामियाना हटाने के लिए पहुंच गयी। इसकी सूचना पर किच्छा विधायक बेहड़ मौके पर पहुंच गये बेहड़ ने टैंट हटाने का विरोध किया तो पुलिस टैंट हटाने की जिद पर अड़ गयी। पुलिस के इस रवैये के चलते स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद बेहड़ कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। इस दौरान बेहड़ की थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा के साथ तीखी नोंक-झोंक भी हुयी। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने बेहड़ के साथ गलत लहजे में बात की। जिससे कार्यकर्ता भी भड़क गये काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा। बेहड़ ने थानाध्यक्ष के लहजे पर आपत्ति जताते हुए मामला विधानसभा में उठाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिस कर्मियों को जनप्रतिनिधियों से बात करने की टेªनिंग दी जानी चाहिए। जानकारी मिलने पर सीओ ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बेहड़ से वार्ता कर किसी तरह मामले को शांत किया। दोनों पक्षों के मध्य हुई वार्ता के बाद धार्मिक आयोजन के दौरान शामियाना लगाने की अनुमति प्रदान की गई। दोनों ओर से तर्क वितर्क के बाद इस बात पर सहमति बनी कि शाम को धार्मिक आयोजन के दौरान शामियाना लगाया जा सकेगा। इससे पूर्व एवं बाद में यातायात बाधित नहीं किया जायेगा। इस म।ैके पर रमेश कालड़ा, राजरानी कालड़ा, राहुल कालड़ा, राकेश कालड़ा, जगदीश कालड़ा, संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, जगदीश तनेजा, सौरव राज बेहड़, गौरव बेहड़, राजीव कामरा,आशीष छाबड़ा, सुनील कालड़ा, गगन दुनेजा, सत्यम अरोरा, संजीव छाबड़ा, समप्रीत ग्रोवर, गौरव खुराना, बंटी अरोरा,दीपक कालड़ा, मनोज छावड़ा, चन्द्रप्रकाश शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *