Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशे के सौदागर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

नानकमत्ता। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर पुलिस ने 4.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने अपनी पुलिस टीम के साथ नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के खिलाफ संघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक स्मैक का कारोबार करने जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कांबिंग अभियान चलाया। पुलिस ने ग्राम विचाई रन साली जंगल के जाने वाले मार्ग से घेराबंदी कर अवैध रूप से स्मैक का कारोबार करने जा रहे हैं आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की कब्जे से 4,80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस को आरोपी ने अपना नाम ग्राम विचाई निवासी कमलजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह बताया। इधर थानाध्यक्ष केंद्र गौरव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरगलिया थाना सहित 9 मुकदमे दर्ज हैं। इधर पुलिस आरोपियों का इतिहास खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे जेल भेज दिया। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव,एस आई दीवान सिंह बिष्ट, एस आई शंकर सिंह बिष्ट, प्रवीण कुमार, नवीन जोशी, आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *