Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान

नानकमत्ता। प्रशासन के आदेश पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट के नेतृव्य मे पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। निगम की टीम ने पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदारो के खिलाफ गुरूद्वारा मार्केट, दहला रोड, मुख्य मार्ग पर चैकिग अभियान चलाया। इस दौरान 6 दुकानदारो के पास 7 किलो 200 ग्राम पॉलीथीन बरामद कर 3100 रूपेय का जुर्माना वसूला। ईओ ने दुकानों के आगे गन्दगी पाये पर तीन दुकानदार का 600 रूपए का चलान किया। अभियान के चलते दुकानदारों व ठेला व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। अभियान शुरू की भनक लगाते ही दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों में रखीं पालीथीन छिपा दीं। अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट ने बताया कि नगर मे पॉलीथीन बेचने वालो के खिलाफ अभियान जारी रखेगा। पॉलीथीन पकड़े जाने पर सम्बन्धित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही जुर्माना भी वसूला जायेगा। अभियान के दौरान टीम मे उमेश कुमार,हरीश उपध्याय,सुमित कुमार,कमल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *