Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खड़े ट्रक से भिड़ी कार एक की मौत,दो गंभीर

कालाढूंगी।बीती रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी व दो गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मौजूद तीनों को घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नयागांव तिराहे पर वन विभाग की चौकी के पास लकड़ी की जड़ों से लोडेड ट्रक संख्या यूके 04 सीबी-3334 रॉयल्टी चेक कराने के लिए रोड पर खड़ा था। जहां कालाढूंगी की ओर से आ रही होंडा सिटी कार यूपी14 सीडी- 0888 ट्रक के पीछे जा घुसी। जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल कर फट गए।हादसे के बाद कार में सवार तीन लोग वाहन में बुरी तरह फस गए। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिसने गाड़ी में मौजूद तीनों को बमुश्किल घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाला। कार सवारों में से एक व्यक्ति का नाम सुरेश अरोड़ा निवासी काशीपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है, वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *