Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापारी के घर में आग से लाखों की क्षति

हल्द्वानी । मंगल पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र के महावीर गंज में एक व्यापारी के मकान में आग लग गई। मकान में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मकान में रह रहे लोगों ने बाहर निकल अपनी जान बचाई लेकिन आग ने पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। वहीं मकान में रखा सारा घरेलू सामान फर्नीचर कपड़े जलकर खाक हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि मकान गली में होने के चलते अग्निशमन को आग बुझाने में काफी परेशानी उठानी पडी। जिसके चलते ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी गोविंद राम ने बताया कि व्यापारी का परिवार दो मंजिला घर है। ऊपर वह स्वजनों के साथ रहते हैं जबकि प्रथम तल पर उनकी दुकान है स्वजनों ने घर से धुंआ उठता देखा। इसकी सूचना दमकल को देते ही परिवार के सदस्य घर के बाहर आ गये तब तक घर के एक हिस्से में रखा सामान जल चुका था। आग से काफी नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *