Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कालसी-चकराता मार्ग पर खाई में गिरी कार,तीन की मौत

विकासनगर। कालसी-चकराता मार्ग पर साहिया से पहले संभू की चौकी के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया गया कि कार में चार लोग चकराता घूमने जा रहे थे। घटना देर रात की बतायी जा रही है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान ऋषभ जैन उम्र 27 वर्ष पुत्र अतुल जैन, निवासी पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद, सूरज कश्यप उम्र -27 वर्ष निवासी गाजियाबाद और लवलीना वर्मा उम्र 40 पत्नी निशांत वर्मा, निवासी छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली के रूप में हुयी है। इसके अलावा कार सवार ज्ञानेंद्र सैनी उम्र 48 वर्ष पुत्र नरपन सिंह, निवासी मोतीवाला गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हैं, जिसे उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है। चारों लोग स्विफ्ट कार संख्या यूपी 14 सीए 3336 में सवार थे। घटना का पता लगने के बाद स्थानीय लोग और एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुट गये। कड़ी मशक्कत के बाद तीन शवों और घायल को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 से सीएचसी विकासनगर ले जाया गया। उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुयी है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसका पता स्थानीय लोगों को शनिवार की सुबह चला। कार में सवार पर्यटक चकराता की ओर घूमने जा रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *