Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पर्यटन सीजन को लेकर पेट्रोल पंप की जांच शुरू

रामनगर।आगामी पर्यटन सीजन को लेकर शासन द्वारा जारी निर्देश के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा रामनगर में स्थित पेट्रोल पंप की जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पूर्ति निरीक्षक दीपचंद्र बेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोल पंपों पर जनता को दी जाने वाली निशुल्क सुविधा के तहत शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं हवा के संबंध में लेकर पेट्रोल पंप की जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ पंपों पर अनियमितताएं मिली है उन्होंने बताया कि ऐसे सभी पंपों स्वामियों को 1 सप्ताह के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं यदि इसके बाद भी व्यवस्था नहीं हुई तो संबंधित पंप स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *